आनंद विहार-गया एक्सप्रेस में गया के एक महिला यात्री की मौत, खिजरसराय की थी रहने वाली

देवब्रत मंडल

File photo

आनंद विहार टर्मिनल से चलकर गया को आने वाली आनंद विहार- गया एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की मौत हो गई। मृतक गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के बसन बिगहा निवासी बेबी देवी थी। जिनकी उम्र करीब 37 वर्ष बताई गई है।
बताया गया कि ट्रेन के कोच संख्या बी-2 के 33 से 36 पर बसनी देवी यात्रा कर रही थी। बसनी देवी की तबियत बिगड़ने की सूचना पर गया जंक्शन पर आए रेल अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने बेबी देवी के स्वास्थ की जांच की तो वह मृत पाई गई। बताया गया कि पीएनआर संख्या 286248386 के टिकट पर सभी चार यात्री गया के लिए चले थे। जिनमें से एक बसनी देवी की मौत हो गई। इसके बाद रेल प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रही है।