फतेहपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में हुई जमकर रोड़ेबाजी , एक महिला घायल

घायल महिला

फतेहपुर: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के महाराम बिगहा में मंगलवार को भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। इस घटना में एक महिला सोना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित प्रगास यादव ने फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि जब वे अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बना रहे थे, तभी गांव के ही सुनील यादव और उसके साथ रहे करीब 8 से 10 की संख्या में रहे लोगों ने लाठी डंडे लेकर उसके घर पर पहुंचे और उन्हें मकान बनाने से रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने मकान के पिलर और दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया और परिवार पर रोड़ेबाजी की।

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसमे साफ तौर देखा जा सकता है कि किस तरह की दबंगई दिखाते हुए बन रहे मकान के दीवार को तोड़ा गया है। और रोड़ेबाजी की गई है। हालांकि मगध लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। 👇

वीडियो

वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लिया था, लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया गया। वहीं इस संबंध में फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया की रोड़ेबाजी की घटना में एक महिला घायल हुई है। पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन के बाद आरोपी सुनील यादव को पुलिस ने पूछताछ के लिए  थाना लाया था। जिसे जमानत के बाद छोड़ दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी के छोड़े जाने के बाद पीड़ित परिवार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष में है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है।