गया जंक्शन पर यात्री का सुरक्षित प्रसव कराया गया, प्रसव पीड़ा से परेशान थी महिला

देवब्रत मंडल

गया जंक्शन

पूर्व मध्य रेल के गया जंक्शन पर एक यात्री प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जिसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक तक पहुंची। जिन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेल अनुमंडल अस्पताल को दी। जिसके बाद यहां से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गया जंक्शन पहुंची। इसके बाद महिला का सुरक्षित प्रसव प्लेटफॉर्म पर ही कराया गया। डॉ विकास ने बताया कि महिला ने पुत्र को जन्म दी हैं। जच्चा बच्चा को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया गया। इसके बाद वे अपने घर को लौट गईं। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह करीब 09:30 बजे रेलवे हॉस्पिटल को स्टेशन अधीक्षक से सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला पनवा देवी पति गणेश कुमार, दुभौल नवादा की रहने वाली को प्रसव पीङा हो रही है । इसके बाद अनुमंडल रेल अस्पताल गया के डॉ. विकास कुमार, मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी चिकित्सा टीम स्टेशन पहुंचे एवं सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव पश्चात जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ थे। उन्हें उचित चिकित्सा दिया गया। प्रसव के दौरान रेल सुरक्षा बल गया का सहयोग सराहनीय रहा।